घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत दाहीगोड़ा स्थित रामकृष्ण मठ के सामने से प्रफुल बारीक के घर तक 2000 फीट पीसीसी सड़क निर्माण योजना का घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने मंगलवार को नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर सड़क से लाभान्वित होने वाले लोगों ने शिलान्यास समारोह में विधायक रामदास सोरेन को माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर आभार प्रकट किया. शिलान्यास के मौके पर घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने संबोधित करते हुए कहा कि जब सड़क का जायजा लेने गए थे, तब 15 दिनों के अंदर शिलान्यास करने का निर्णय लिया था. जिसको लेकर आज शिलान्यास किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)

2000 फीट पीसीसी सड़क निर्माण योजना के लिए अपने निधि से 27 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण दो भाग में किया जाएगा. वही स्थानीय लोगो ने कहा की सड़क बन जाने से स्थानीय लोगो को सुविधा होगी. इस कार्य के लिए स्थानीय लोगो ने विधायक का आभार व्यक्त किया. वही स्वागत भाषण श्रीमंत बारीक ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन उत्तम कुमार दास ने किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, काजल डॉन, कालीपद गोराई, कान्हु सामंत, मुखिया शांखी हांसदा, सोनाराम सोरेन, सुक्लाल हांसदा, उत्तम कुमार दास समेत जन प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद थे.




