जमशेदपुर: 18 जुलाई को शोहदा -करबला कमिटि की एक महत्वपूर्ण बैठक बिष्टुपुर करबला में आहुत की गई. इस बैठक में आगामी मोहर्रम की तैयारी के लिए गहन विचार विमर्श किया गया. पिछले वर्ष जो भी समस्या उत्पन्न हुई थी उनके निवारण के लिए योजना तय किया गया. साथ ही इस वर्ष बारिश की संभावना को देखते हुए विशेष रूप से आश्रय स्थल के रूप में पक्ता पंडाल निर्माण करने का निर्णय लिया गया.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही मोहर्रम के अखाडा समितियों, लंगर कमिटियों, ताजियादारों एम आम जनमानस की सुविधा के लिए तथा यातायात के लिए योजना तय किया गया. साथ ही इस संबंध में निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन से भेंट कर समस्यों की ओर ध्यान आकर्षित किया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता करबला के अध्यक्ष अनवर अली ने की.




