जमशेदपुर : टाटा ब्लूस्कोप स्टील को गुवाहाटी में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआइ) नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर बैडमिंटन के रिकंस्ट्रक्शन में ब्लूस्कोप के प्रोडक्ट का इस्तेमाल हुआ है. कंपनी की ओर से इसकी जानकारी दी गयी. इसका उदघाटन असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने किया. 21000 स्क्वायर मीटर डबल स्किन रूफिंग की आपूर्ति करके टाटा ब्लूस्कोप स्टील ने भारत के सबसे बड़े बैडमिंटन स्टेडियम्स में से एक के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसमें लाइसैट क्लिपलॉक 700 प्रोफाइल कन्सील्ड रूफ और वॉल क्लैडिंग सिस्टम्स की आगे की पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करता है. मार्केट में मौजूद अन्य प्रोफाइल्स के मुकाबले यह नया रूफिंग समाधान सर्वोत्कृष्ट अपलिफ्ट परफॉर्मेंस और अधिक चौड़े स्पैन प्रस्तुत करते हैं.(नीचे भी पढ़े)
देखने में बहुत ही आकर्षक बोल्ड रिब्स के साथ, यह प्रोडक्ट मज़बूती और टिकाऊपन का प्रतीक है. भारत में बैडमिंटन की सुविधाओं के विकास में यह स्टेडियम एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो खिलाडियों और दर्शकों दोनों को आधुनिकतम सुविधा के लाभ प्रदान करता है. टाटा ब्लूस्कोप स्टील के सोल्यूशन्स बिज़नेस के वाइस प्रेसिडेंट सीआर कुलकर्णी ने कहा कि टाटा ब्लूस्कोप स्टील ने गुवाहाटी में नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर बैडमिंटन के लिए अपनी उत्कृष्ट आधुनिक डबल स्किन रूफिंग की आपूर्ति करके, विनिर्माण उद्योग की नयी-नयी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर प्रदर्शित किया है.(नीचे भी पढ़े)
भारत में वैश्विक स्तर की खेल सुविधाओं के विकास में योगदान देते हुए कंपनी को बहुत गर्व महसूस हो रहा है. हमें उम्मीद है कि देश भर के बैडमिंटन प्रेमियों के लिए यह स्टेडियम एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा. भारत में स्टेडियम्स और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्सेस के लिए कई दूसरी ऑर्डर्स के साथ, टाटा ब्लूस्कोप स्टील खेल सुविधाओं के विनिर्माण में नयी क्रांति लाने के लिए तैयार है.




