
मैनुफैक्चरिंग हेड एबी लाल समेत फाइनेंस के कई अधिकारी जमशेदपुर पहुंचे
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन और बोनस समझौता कभी भी संभव है. यह समझौता बुधवार को भी हो सकता है फिर गुरुवार को. फिलहाल कंपनी के शीर्ष पदाधिकारी मैनुफैक्चरिंग हेड एबी लाल समेत फाइनेंस विभाग के कई अधिकारी जमशेदपुर पहुंच चुके हैं. इसको लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच मंगलवार से लेकर बुधवार तक कई दौर की वार्ता हो चुकी है. जहां प्रबंधन मंदी को ध्यान में रखकर कंपनी की वर्तमान स्थिति को समझाने में लगा हुआ है. वही यूनियन समझौते के दूरगामी परिणाम को देखते हुए कर्मचारियों के हित और अहित पर नजर है. बोनस को लेकर जहां यूनियन हर साल होने वाले समझौते में स्थायीकरण का मुद्दा सर्वोपरि रख रहा है. वही ग्रेड रिवीजन में कई नायाब स्कीम भी लाया जा रहा है. इसमें एमओपी, अपना घर जैसे स्कीम शामिल है जबकि पैसे में कुल 16 हजार तक की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि इसको लेकर प्रबंधन व यूनियन के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. अब सिर्फ स्थायीकरण के मुद्दे पर जीच बरकरार है. बताया जाता है कि कमेटी मीटिंग में रणनीति तय करने के बाद यूनियन के शीर्ष नेता एक बार फिर से वार्ता करेंगे, जिसके बाद समझौता हो जायेगा.



