
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम था. उनके स्वागत में उमड़ी अति उत्साही भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे. एक ओर जहां केंद्र सरकार द्वारा ट्रैफिक नियमों को कड़ाई से पालन कराया जा रहा है और भारी फाइन वसूला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता कानून की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आये. वहीं यह कार्यकर्ता इतना ही पर नहीं माने रोड पर स्टंट भी करते हुए दिखे. वैसे युवाओं की भारी भीड़ थी, वैसा हो ही जाता है, लेकिन नियम तो सबके लिए बराबर होता है.

वैसे हद तो तब हो गई जब भारतीय जनता युवा मोर्चा के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा खुद बाइक पर स्टंट करते दिखे. इसके बाद पूरे रास्ते बाइक सवार भाजपा के कार्यकर्ता हॉर्न बजाते हुए और बाइक पर स्टंट करते हुए सभा स्थल पहुंचे.



