
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय से सटे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विधालय में नपं उपाध्यक्ष सुमित लोधा ने शिक्षिकाओं के साथ बैठक की. इस दौरान वह विधालय में व्याप्त समस्याओं से अवगत हुए. विधालय की वार्डन अंजनी कुमारी ने कहा कि विधालय में सबसे बड़ी समस्या किचन शेड और पानी की निकासी की है. उन्होंने कहा कि विधालय के बाउंडरी में लाईट लगवाने और कंटीले तार से घेरवाने की मांग की. समस्याओं से अवगत होकर श्री लोधा ने कहा कि वे प्रयास करेंगे कि नगर पंचायत के तहत विधालय में नाली निर्माण और लाइट लगायी जा सके. उन्होंने कहा कि वे विधालय की अन्य समस्याओं को लेकर उपायुक्त और शिक्षा विभाग के पदाधिकारी से मिलकर जल्द समाधान करने की मांग करेंगे.



