कंपनी ने अपनी एकीकृत सोच के माध्यम से एक संतुलित तरीके से अपने सभी स्टेकहोल्डरों के लाभ के लिए मूल्य निर्माण की दिशा में व्यावसायिक प्रक्रियाओं और अभ्यासों को अपनाया है
मुंबई / जमशेदपुर : टाटा स्टील को एशियन सेंटर फॉर कॉर्पोरेट गवर्नेंस एंड सस्टेनेबिलिटी द्वारा 2018 के लिए ‘बेस्ट इंटीग्रेटेड रिपोर्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है. इस पुरस्कार के लिए अवार्ड जूरी ने एकमत से टाटा स्टील का चयन किया. यह पुरस्कार सस्टेनेबिलिटी कम्युनिकेशन (स्थिरता संचार) में सर्वोत्तम अभ्यासों को जरूरी मनाता है और एशिया में रिपोर्टिंग लीडरों को सम्मानित करता है. सम्मान के लिए जूरी को धन्यवाद देते हुए कंपनी के सीईओ व प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने कहा कि बेस्ट इंटीग्रेटेड रिपोर्ट अवार्ड मिलना हमारे लिए बेहद गर्व की बात है. हमारे यहां रिपोर्ट लिखने की प्रक्रिया बहुत समृद्ध है, जो विभिन्न डिवीजनों और विभागों को एक सूत्र में पिरोती है और इस प्रकार, इसे वास्तविक एकीकरण अभ्यास बनाती हैं. यह इस बात को प्रतिबिंबित करता है कि संस्थान क्या कर रहा है और उसे अपने स्टेकहोल्डरों की अपेक्षा को फिर से समझने और संरेखित करने के लिए क्या करने की आवश्यकता है. हालांकि हमें उपलब्धि पर गर्व है, फिर भी हम यह समझते हैं कि हमारे पास करने के लिए बहुत कुछ है. निरंतर सुधार की हमारी संस्कृति के तहत हम आने वाले वर्षों में और भी बेहतर रिपोर्ट के लिए प्रयास जारी रखेंगे. टाटा स्टील की ओर से श्री नरेंद्रन, कंपनी के ईडी एंड सीएफओ के चटर्जी, कंपनी सेक्रेट्री एंड चीफ लीगल ऑफिसर (कॉर्पोरेट ऐंड कम्लाएंस) कांचिनाधम पार्वतीसम ने पुरस्कार ग्रहण किया. गत 25 सितंबर को मुंबई में एशियन सेंटर फॉर कॉर्पोरेट गवर्नेंस एंड सस्टेनेबिलिटी द्वारा आयोजित छठे एशिया बिजनेस रिस्पॉन्सिबिलिटी समिट में यह पुरस्कार प्रदान किया गया. 2018 के पुरस्कारों को 10 श्रेणियों में पेश किया गया है जिसमें सर्वश्रेष्ठ अनुशासित कंपनी पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ लेखा परीक्षा समिति पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ एकीकृत रिपोर्ट पुरस्कार (बेस्ट इंटीग्रेटेड अवार्ड) और सर्वश्रेष्ठ सीएसआर और स्थिरता पुरस्कार शामिल हैं. कंपनी के वित्तीय और गैर वित्तीय प्रदर्शन को एकीकृत तरीके से पेश करना एक नया चलन है, जिसे दुनिया भर के व्यवसाय अपना रहे हैं. टाटा स्टील भारत की एकमात्र कंपनी है, जिसने अंतरराष्ट्रीय इंटीग्रेटेड रिपोर्टिंग काउंसिल, यूके के ग्लोबल पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा बन कर इंटीग्रेटेड रिपोर्टिंग के इस वैश्विक आंदोलन में भाग लिया है. टाटा स्टील भारत में इंटीग्रेटेड रिपोर्ट विकसित करने में सही मायने में अग्रणी रही है, जो कंपनी के माध्यम से दीर्घकालिक क्षितिज में मूल्य बनाने और बनाए रखने की क्षमता का मूल्यांकन करने में सक्षम है. रिपोर्ट एन्वायर्नमेंटल, सोशल व गवर्नेंस-ईएसजी मॉडल को अपने मुख्य व्यवसाय में समावेशित करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है.