
जमशेदपुर : उलीडह थाना अंतर्गत पोद्दार भवन में संचालित कौशल विकास केंद्र के को-ऑर्डिनेटर पर वहां प्रशिक्षण देनेवाली प्रशिक्षिकाओं ने काम के बदले वेतन के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए आरोपी को-ऑर्डिनेटर को पुलिस के हवाले कर दिया है. बताया जाता है, कि यहां काम करनेवाली महिलाओं को को- ऑर्डिनेटर समय पर वेतन नहीं देता है, और देता भी है, तो तय वेतन से कम. जिससे यहां काम कर रही शिक्षिकाओं को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ता है. इधर आज भी जब इनके द्वारा बकाया वेतन का मांग किया गया, तो को- ऑर्डिनेटर ने पैसे देने से इंकार कर दिया. जिसके बाद महिलाओं ने हंगामा किया औक पुलिस को बुला उनके हवाले कर दिया. फिलहाल उलीडीह थाना पुलिस आरोपी को- ऑर्डिनेटर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.



