
जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती के समीप मेन रोड पर बारिश के गड्ढे के कारण स्कूटी पर सवार व्यक्ति एक ट्रेलर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक, बर्मामाइंस हरिजन बस्ती से होकर टेल्को प्रेमनगर निवासी राजेश कुमार झा (65) जा रहे थे. इसी बीच सामने सड़क पर एक पत्थर था, जिससे बचने की उसने कोशिश की और ट्रेलर की चपेट में आ गया.

भारी बारिश के कारण स्कूटी चलाते हुए राजेश कुमार झा अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख पाये, जिसके बाद वह ट्रेलर की चपेट में आ गया. घायल हालत में उनको तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते तक उनकी मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर को लेकर चालक वहां से भाग गया. चूंकि, बारिश हो रही थी, इस कारण रास्ते से लोग उनको उठाकर ले जाने वाला भी नहीं था, लेकिन कुछ लोगों ने उनको उठाया और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.



