जमशेदपुर : भाजपा गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष, अधिवक्ता वैधनाथ उपाध्याय उर्फ पप्पू उपाध्याय पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया. इस मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. घटना नये एमजीएम अस्पताल भवन के नजदीक घटी. हमले के दौरान उनके सिर पर गहरी चोट लगी जिसके बाद उन्हें तुरत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल वहां उनका इलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

घटना की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि मारपीट की यह वारदात अचानक हुई. हालांकि हमले के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान की जा रही है. हालांकि पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है.




