बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा है कि झामुमो गठबंधन की सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है. रोजगार के अवसर नहीं मिलने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के युवा दक्षिण भारत के राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। हेमंत सरकार ने विगत साढ़े 5 वर्षों में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में 1 भी उद्योग स्थापित नहीं कर सकी. वहीं चाकुलिया के कई चावल मिलें बंद हो गई हैं. सरकार ने युवाओं को भाग्य के भरोसे छोड़ दिया है. डॉ गोस्वामी आज जगन्नाथपुर में भाजपा बरसोल मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
डॉ गोस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक गांव में संगठन को मजबूत करने और लोगों की समस्याओं का निदान करने में प्रमुख भूमिका निभाने का आह्वान किया. बैठक की अध्यक्षता भाजपा बरसोल मंडल महामंत्री कमलकांत सिंह ने की. बैठक में भाजपा नेता रंजीत बाला, श्रीवत्स घोष, राखोहरि मुखी, शिवशंकर मैती, मानिक दास, देवव्रत दे, रूपेश सिंह, राजीव भुईं, रॉबिन नायक, यादव पात्र, तरुण मुंडा, राज महापात्र, बबलू माहली, जगन्नाथ पलाई, नीलाद्रि आइच, कालू दत्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




