जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित श्री श्री जी टाउन दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का भूमि पूजन संपन्न हुआ. भूमि पूजन के अवसर पर पुरोहित द्वार मंत्रों के साथ और समिति के सदस्यो द्वार नारियल फोड़कर पूजा पंडाल का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया. यहां लोगों ने तय किया है कि भव्य आयोजन किया जायेगा. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सह पूजा समिति के मुख्य संरक्षक सतीश कुमार सिंह उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

अन्य सदस्यों में पूजा समिति के संरक्षक प्रमोद कुमार सिंह, अध्यक्ष नितेश राज, महासचिव अजय तिवारी, उपाध्यक्ष अजय मिश्रा, संदीप बेहरा, अमोलक सिंह, सीएसपी सिंह, ज्ञानरंजन, मनोज कुमार मिश्रा, अभिनंदन कुमार सिंह , गौरव पाठक, किशन कुमार ,मोनू कुमार ,शंभू तिवारी ,योगेश कुमार, विनोद कुमार ,रंजीत , रणविजय सिंह, विकास , फ़िरोज़ , संजय , तपन, सुभाष , विजय दुबे, विक्रांत शर्मा उपस्थित थे.




