जमशेदपुर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर के गोलमुरी न्यू केबल टाउन स्थित अमर बॉयज क्लब की ओर से तीन दिवसीय गणेश पूजा का आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. पहले दिन विधिपूर्वक पूजा पाठ के बाद संध्या आरती संपन्न हुआ. इस मौके पर जपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिला परिषद सदस्य डॉक्टर कविता परमार ,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार, जंबु अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह, अर्पण संस्था के अध्यक्ष जुगुन पाण्डे, श्रीमन क्लासेस के डायरेक्टर श्रीमान त्रिगुण आदि उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम के अंतिम दिन भव्य जागरण का भी आयोजन किया गया. इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से देवाशीष झा ,सुरेश दास, रमेश, धनंजय,गौरव कुमार ,गुंजन कुमार , रक्षित, गौरव साहू, कृष्णा, अमन, आयुष, सोनू, पीयूष, रजत आदि सदस्यों का अहम योगदान रहा, यह पूजा 1980 से होते आ रही है.




