जमशेदपुर : नयी दिल्ली के दौरे पर पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आपके नेतृत्व में लोकतंत्र की गरिमा और अधिक प्रखर होगी, संवाद की संस्कृति सशक्त बनेगी तथा राष्ट्रहित के संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने उपराष्ट्रपति के सफल, प्रेरणादायी एवं राष्ट्र निर्माण में योगदानकारी कार्यकाल की मंगलकामना की. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आपके नेतृत्व में लोकतंत्र की गरिमा और अधिक प्रखर होगी, संवाद की संस्कृति सशक्त बनेगी तथा राष्ट्रहित के संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी. दूसरी ओर, उन्होंने नयी दिल्ली में ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविय से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान कई विषयों पर उनसे चर्चा हुई.



