जमशेदपुर : 168 वी श्री श्याम रात्रि निशान यात्रा 501 श्याम भक्तों के द्वारा जमशेदपुर के साकची शिव मंदिर से निकाली गयी. इसमें काफी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया. यह यात्रा जुगसलाई बैकुंठ धाम मंदिर बाबा का कार्तिक एकादशी के दिन बाबा श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ. (नीचे भी पढ़े)

इस यात्रा को आज 168 महीना हो गया है, जो हर शुक्ल पद की एकादशी को साकची शिव मंदिर से जुगसलाई बैकुंठ धाम मंदिर निकलती हैं. इस यात्रा में सभी जगह से श्याम भगत आते है. जमशेदपुर के आस पास से लोग आते है. इस यात्रा में काफी संख्या में भक्त शामिल होते है.



