जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से रविवार को तुलसी भवन में जागृति भाग चार और ग्राहक पंचायत परिचय वर्ग आयोजित हुआ. महिला सामर्थ्य सम्मान जागृति – भाग 4 के अंतर्गत समाज की 6 महिलाओं को सम्मानित किया गया जो विभिन्न तरीकों से समाज एवं साधनहीन बालक बालिकाओं के लिए सेवारत हैं. (नीचे भी पढ़ें)
आज के कार्यक्रम में सम्मानित होनेवाली महिलाओं में सर्प रक्षक टीम की सदस्य रजनी लाहेल, योग प्रशिक्षक आरती सिन्हा, नर्स पुष्पा वर्मा, घरेलू हिंसा एवं शोषण के विरुद्ध संघर्षरत रीना देवी, ग्रामीण बच्चों को शिक्षित करने में जुटीं तारामती महतो, योग की निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहीं तारामती महतो एवं बबिता देवी शामिल हैं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सरित किशोरी एवं सभाध्यक्ष के रूप में जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह उपस्थित रहे.



