जमशेदपुर : देवउठनी ग्यारस के शुभ अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल मानगो का दो दिवसीय 26वां श्रीश्री श्याम जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा, भक्ति भाव के साथ धूमधाम से रविवार को संपन्न हुआ. मानगो न्यू पुरूलिया रोड़ स्थित श्री श्याम भवन में दूसरे दिन रविवार की सुबह 04.15 बजे मंगला आरती की गयी. बाबा श्याम का बारस का पूजन एवं भोग दोपहर 12.15 बजे लगा. महाप्रसाद दोपहर सवा एक बजे से शुभारंभ हूआ जो संध्या पांच बजे तक चला. शहर के लगभग हर क्षेत्र समेत आस-पास एरिया से आये तीन हजार से अधिक भक्तों ने बाबा श्याम का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया. प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. इस पूरे भक्तिमय कार्यक्रम में श्याम भक्ति का ऐसा रंग चढ़ा कि भक्तों ने श्री श्याम प्रभु के अलौकिक छवि को अपने हृदय पटल पर अंकित किया. (नीचे भी पढ़ें)

भक्तों ने बाबा श्याम के समक्ष सच्चा है दरबार तुम्हारा, संकट काटो श्याम हमारा की प्रार्थना की. इससे पहले शनिवार की देर रात तक भजनों संग बाबा श्याम के जयकारे गूंजते रहे. हजारों भक्तों ने श्याम बाबा का दर्शन कर आर्शीवाद लिया. रात 12 बजे केक कटिंग के बाद भक्तों के बीच बधाई बांटी गयी. देर रात महाआरती के बाद उपस्थित भक्तों के बीच छप्पन भोग प्रसाद वितरित किया गया. दो दिवसीय इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक शंकर लाल अग्रवाल (मामा), सचिव विजय खेमका, कार्यक्रम कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, सीमांत अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, अजय सिंह, दीपक पटवारी, पवन अग्रवाल, अजय चौधरी, पवन संघी, मनोज मोदी सहित श्री राजस्थान नवयुवक संघ, श्री श्याम महिला मंच और श्री श्याम युवा मंच के सभी सदस्यों का योगदान रहा.



