जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘काव्य कलश’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद एवं संचालन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ ने किया. दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ कार्यक्रम में नीता सागर चौधरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जिसके बाद तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

तत्पश्चात ‘काव्य कलश’ के मौके पर शहर के 46 कलमकारों ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया. काव्य पाठ करने वालों में डॉ उदय प्रताप हयात, शैलेन्द्र पाण्डेय शैल, शीतल प्रसाद दुबे, पूनम शर्मा स्नेहिल, यमुना तिवारी व्यथित, रीना सिन्हा ‘सलोनी’, शक्ति श्रीवास्तव, पूनम महानंद, मंजू कुमारी, जय प्रकाश पाण्डेय, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, माधवी उपाध्याय, निशांत सिंह, हृदयांश राज, संगीता मिश्रा, नीता सागर चौधरी, आलोक मंजरी, वसंत जमशेदपुरी, सूरज सिंह राजपूत, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, हरिकिशन चावला, विद्या शंकर विद्यार्थी, वीणा कुमारी, सविता सिंह मीरा, क्षमाश्री दुबे, शिवनन्दन सिंह, हरभजन सिंह रहबर, बलविन्दर सिंह, गुरुचरण महतो, ममता कर्ण ‘मनस्वी’, आरती श्रीवास्तव, रीति झा तथा रेखा सहाय प्रमुख रहे, जबकि साहित्य समिति के सचिव डॉ अजय कुमार ओझा, डॉ रागिनी भूषण, डॉ संध्या सिन्हा, डॉ अरुण कुमार शर्मा, रेखा सहाय, शकुंतला शर्मा, अरुणा झा, हरिहर राय चौहान , डॉ रजनी रंजन, उषा झा तथा कैलाश शर्मा गाजीपुरी आदि भी उपस्थित रहे.



