
जमशेदपुर : लॉकडाउन के बाद सितम्बर माह में बेहतर उत्पादन से कम्पनी प्रबन्धन और कर्मचारी दोनो उत्साहित है. बेहतर उत्पादन की खुशी में कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मिठाई का वितरण किया गया. कोरोना संकट के कारण मीटिंग नही की गयी पर कम्पनी के महाप्रबंधक अश्विनी कुमार, उप महाप्रबंधक जयदेव चांद, शुभाशीष चटर्जी हेड सीआर प्लांट, एसएन सिंह हेड बारा प्लांट और डी साहा हेड डिमैग प्लांट कर्मचारियों से मिले और बधाई दी. महाप्रबन्धक अश्विनी कुमार ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना संकट लॉक डाउन के बाद ये बेहतर प्रदर्शन हुआ है आगे भी सबको मिलकर बेहतर करना है. उप महाप्रबंधक जयदेव चांद ने कहा कि सबके सहयोग से कम्पनी में अच्छा उत्पादन हुआ है इस माह भी आर्डर अच्छा है सबको मिलकर इसको पूरा करना है. यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और महामंत्री अमन सिंह ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि सबके प्रयास से इस संकट के दौर को पार करते हुए कम्पनी फिर अपनी गति पकड़ लेगी.




