जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां सीतारामडेरा और मानगो में छापेमारी कर कुल 6 लोगों को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं उनके पास से 60 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया गया है. मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यायल 1 के भोला प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा बीती रात्रि करीब 7.40 बजे सीतारामडेरा के स्लैग रोड स्थित न्यू सीतारामडेरा पार्क में बैठकर ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे अभियुक्तों की सूचना मिली. इसी आलोक में वहां से बादल बनिया (25) और गौरव राम (25) को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ नगद राशि बरामद की गयी. बादल और गौरव के खिलाफ हत्या, चौरी, लूट, मारपीट समेत आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है. वहीं बादल हाल ही में टकलू हत्याकांड में जेल से बाहर आया था. (नीचे भी पढे़ं)

वहीं दूसरी घटना मानगो की है, जहां पुलिस टीम ने मानगो पुल के स्वर्णरेखा नदी किनारे छापेमारी अभियान चलाया, जहां पर अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की जा रही थी. इसी आलोक में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्त में आये अपराधियों में शिवाजी गोप उर्फ नाडू, सर्जन कुमार उर्फ साजन, अता मोहम्मद और टुनटुन यादव शामिल है. उनके पास से 45 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया गया. वहीं 6 हजार 650 रुपये नगद राशि और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. चारों अभियुक्तों में से तीन पेशेवर अपराधी है और ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री के साथ साथ आर्म्स एस्ट, मारपीट और चोरी के मामले में जेल जा चुके है. फिलहाल सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी चल रही है.



