रांची: दिल्ली में गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच में शराब घोटाले का आरोपी विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह के आवास पर छापा मारा. जहां पर एसीबी को महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगे है. इस छापेमारी में आवास पर पत्नी स्निग्धा सिंह नहीं मिली, लेकिन उनके पुत्र सनत सिंह मिले. एसीबी ने उनसे पूछताछ की.साथ ही उनको भी जांच के दायरे में लाने के लिए समन भेजा है.एसीबी को दिल्ली के बंसत बिहार स्थित आवास पर मिले डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सनत सिंह को 15 दिसंबर को एसीबी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है.(नीचे भी पढ़े)
जांच के दौरान किए गए डि़जिटल फारेंसिक विश्लेषण में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है. जानकारी के अनुसार स्निग्धा सिंह और सनत सिंह कई वरिष्ठ नौकरशाहों और प्रमुख राजनीतिक परिवारों के सदस्यों के साथ नियमित और लगातार संपर्क में थे. इन परिवारों के सदस्यों के साथ लगातार बातचीत के रिकार्ड महत्वपूर्ण कॉल और चैट रिकार्ड की पहचान की गयी है. संवाद पैटर्न में ऐसी मुलाकात का उल्लेख है, जिनकी प्रकृति संदिग्ध हो सकती है. ये डिजिटल संकेत साफ रुप से आईएएस विनय चौबे,कारोबारी विनय सिंह,स्निग्धा सिंह गठजोड़ की पहुंच के व्यापक रुप की ओर इशारा करते है. यह गठजोड़ न केवल प्रशासनिक बल्कि राजनीतिक हलकों तक फैला हुआ है.



