जमशेदपुर : टाटा स्टील के कंपनी सेक्रेटरी व चीफ लीगल ऑफिसर कांचिनाधम पार्वथीसम को प्रोमोशन दिया गया है. वे आइएल 2 स्तर के अधिकारी थे, जिनको 1 जनवरी 2026 से आइएल 1 स्तर का अधिकारी बनाया गया है. वे सीधे एमडी सह सीइओ को रिपोर्ट करेंगे जबकि वे मुंबई से कामकाज देखेंगे. टाटा स्टील में कंपनी सेक्रेटरी और चीफ़ लीगल ऑफिसर की भूमिका को मिलाकर एक बड़ा दायित्व बनाया गया है, जो कंपनी के रेगुलेटरी, गवर्नेंस और बिज़नेस माहौल की बढ़ती जटिलता को संभालता है. इस मिली-जुली भूमिका में अब मुकदमेबाज़ी का मैनेजमेंट, माइनिंग, पर्यावरण, कारपोरेट और ऑपरेशनल क्षेत्रों में कम्प्लायंस, ग्रोथ के लिए रणनीतिक कानूनी ढांचा बनाना, और कई रेगुलेटरी निकायों के साथ जुड़ना शामिल है. साथ ही डिजिटल बदलाव और उभरती चुनौतियों के बीच कानूनी कामकाज को आगे बढ़ाना भी शामिल है. इसको देखते हुए उनको प्रोमोशन दिया गया है. (नीचे भी पढे़ं)
कांचिनाधम पार्वथीसम लॉ के जानकार है जबकि कारपोरेट गर्वनेंस और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के भी जानकार है. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया के प्रोडक्ट है जबकि वे इंस्टीच्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया, एमआइटी सलोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज से पढ़ाई किये है. वे टाटा स्टील में वर्ष 2015 में योगदान कंपनी सेक्रेटरी के तौर पर दिया, तब से वे आइएल 2 स्तर के अधिकारी थे. वे इसके बाद वर्ष 2019 में कंपनी सेक्रेटरी के साथ चीफ लीगल ऑफिसर कारपोरेट व कॉमर्शियल बनाये गये है. इसके बाद नवंबर 2024 में उनको कंपनी सेक्रेटरी व चीफ लीगल ऑफिसर बनाया यगा. श्री पार्वथीसम इससे पहले मैफेसिस, विप्रो टेक्नॉलॉजी व इंफोसिस में काम कर चुके है.



