जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा को उनके आवास पर आयोजित प्रार्थना सभा में याद किया गया. इस दौरान उनकी याद में प्रार्थना किया गया. वहीं, उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि दी गयी. इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़े)
श्रद्धांजलि देने वालों में एसएसपी पियुष पांडेय, सिटी एसपी शिवाशीष, डीएसपी ट्राफिक नीरज, डीटीओ धनंजय कुमार, डीएलसी अरविंद कुमार, श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, टाटा स्टील के पूर्व डिप्टी एमडी डॉ टी मुखर्जी, डेजी इरानी, चेंबर के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, विजय आनंद मूनका, कारोबारी किलोल कमानी, नकुल कमानी, फादर बिनोद फ्रांसिस, गोल्फर समूह, केएन झा, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम, वीपी चैतन्य भानु, वीपी प्रोबाल घोष, वेद प्रकाश ठाकुर, संजय साहनी, टिनप्लेट के इआइसी उज्जवल चक्रवर्ती, दीपांकर दासगुप्ता, टाटा स्टील यूआइएसएल के पूर्व अधिकारी वीपी सिंह, संजय कुमार, आरके सिंह, संजीव झा, नीरज सिंह, आरके श्रीवास्तव, देवी प्रसाद पंथाला समेत अन्य लोगों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की.



