जमशेदपुर : प्रतिवर्ष की भांति जमशेदपुर की कला-संस्कृति के क्षेत्र की अग्रणी संस्था डेट ( ड्रामेटिक एसोसिएशन ऑफ टाटा इम्प्लॉईज) का त्रि-दिवसीय 38वां वार्षिकोत्सव 12-13 एवं 14 दिसम्बर, 2025 को तुलसी भवन एवं सहयोग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा. (नीचे भी पढ़ें)

प्रथम दिन 12 दिसम्बर को दो नाटकों का मंचन होगा, जिनमें प्रथम नाटक चर्चित कथाकार मन्नू भंडारी के प्रसिद्ध उपन्यास ‘महाभोज’ का नाट्य रूपांतर होगा, जिसका निर्देशन अनुज प्रसाद करेंगे, जबकि डेट के कलाकार पात्र के रूप में इसका मंचन करेंगे. यह नाटक संध्या 5:30 बजे से मंचित किया जाएगा. वहीं दूसरा नाटक प्रसिद्ध नाटककार विजय तेंदुलकर रचित ‘कन्यादान’ का मंचन संध्या 6:00 बजे से मंचित किया जाएगा. इसे मो निजाम के निर्देशन में ‘पथ’ के कलाकार मंचित करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरे दिन 13 दिसम्बर को संगीत संध्या आयोजित होगी, जिसमें नगर के प्रमुख संगीतज्ञ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. जबकि तीसरे दिन, 14 दिसंबर को भारतीय परिधान में सांस्कृतिक विविधता में एकता का प्रदर्शन किया जाएगा. इसके तहत स्थानीय कलाकार सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति भी करेंगे. सभी कार्यक्रम संध्या 5.45 से प्रारंभ होंगे एवं प्रवेश ‘प्रवेश पत्र’ के माध्यम से होगा.



