जमशेदपुर: 26 जनवरी को एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर में गणतंत्र दिवस समारोह सह दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राचार्य “डॉ. नरेश कुमार” ने झंडा फहराया. राष्ट्रगान के पश्चात उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला. इसके पश्चात महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति की गई. कार्यक्रम के पश्चात दीक्षांत समारोह का आयोजन प्रारंभ हुआ. (नीचे भी पढ़े)

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्रीमति पूर्णिमा साहू थी. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्रीमति पूर्णिमा साहू, प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार”, डॉ अनुभा जायसवाल, डॉ. जेपी नारायण और डॉ. वीपी महारथा की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ हुई. एबीएम कॉलेज के प्राचार्य “डॉ. नरेश कुमार” ने विधायक पूर्णिमा साहू को पौधा, पगड़ी, उतरीय एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़े)

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव “डॉ. रणजीत कर्ण”, सीबीसी. डॉ. प्रभात कुमार सिंह, घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य आरके चौधरी, खरसावां कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुश्ताक अहमद, कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. इंदल पासवान, महासचिव डॉ. अशोक कुमार रवानी उपस्थित थे. सभी अतिथियों को पौधा, पगड़ी, उतरीय एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कुलगीत प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात विभिन्न संकायों (सत्र 2018- 21, 2019- 22, 2020- 23, 2021-24,) के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि “श्रीमति पूर्णिमा साहू” एवं अतिथियों के द्वारा उपाधि प्रदान की गई, जो उनके कठिन परिश्रम और शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमति पूर्णिमा साहू ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण और समाज के विकास के लिए ज्ञान का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया. उन्होंने छात्रों को नैतिकता, समर्पण और निरंतर सीखने का मूलमंत्र दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं और अधिकारियों की शोभायात्रा ने समारोह को गौरवमय बनाया. इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. यह आयोजन छात्रों के लिए अकादमिक अध्याय की समाप्ति और नए व्यावसायिक जीवन की शुरुआत का एक अविस्मरणीय अवसर था.(नीचे भी पढ़े)
इस कार्यक्रम का मंच संचालन इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार साव ने किया, एवं धन्यवाद ज्ञापन मनोविज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. ज्ञानती कुमारी प्रसाद ने दिया. इस कार्यक्रम डॉ. सोनम वर्मा, डॉ. अनुभा जायसवाल, डॉ. जेपी नारायण, डॉ. वीपी महारथा, , डॉ बीबी भुइयां, डॉ बीएन एन .ओझा, प्रो. सुशांत कुमार, डा. अनुराधा कुमारी, प्रो. वीणा कुमारी, प्रो. आमना अंजुम, प्रो. नवनीत कुमार, प्रो. अंजुम आरा, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. लक्ष्मी कुमारी, प्रो. रोहित कुमार पूर्वे, प्रो नीलम कुमारी, प्रो प्रकाश कौर, प्रो प्रिया सिंह, प्रो वीरेंद्र कुमार, प्रो शेख मसूद ,प्रो उपेंद्र कुमार राणा, प्रो प्रेमलता कुमारी, प्रो अंकिता कुमारी, प्रो पल्लवी, सोनी झा, मनोज दास, रंजीत कुमार , सूरज रजक, प्रियंका कुमारी, सुनीता मुंदरी, सुनीता पात्रा, रतन गोराई के अलावे शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.



