जमशेदपुर : भाजपा के जमशेदपुर के साकची मंडल पश्चिम के अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की उपस्थिति में आजसू मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपाध्यक्ष राजू सिंह सहित 40 कार्यकर्ताओं ने भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए भाजपा का दामन थामा. वही साकची पश्चिम मंडल क्षेत्र की स्थानीय 10 महिलाओं ने भी पोद्दा महतो के नेतृत्व भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. लड्डू खिलाकर सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, सुमित श्रीवास्तव, मनोज वाजपेई, गणेश मुंडा, शत्रुघ्न गिरी उपस्थित थे. मंच का संचालन जितेंद्र पटेल के द्वारा किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में समल किशोर, आदर्श मेहंदी, रितेश वाजपेई,बृजेंद्र तिवारी, संतोष सिंह, मनोज भगत, रोहित सिंह, लीना चौधरी, लक्ष्मी सिंह, संजय रजक सहित अन्य कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका रही.




