जमशेदपुर : जमशेदपुर के राहरगोड़ा निवासी सूबेदार प्रणय कुमार शर्मा का अंतिम संस्कार भुइंयाडीह बर्निंग घाट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ संपन्न हुआ. उनके निवास स्थान से पुलिस के पीसीआर वैन के अगुआई में सेना की गाड़ी में उनका पार्थिव शरीर परिवार समाज पूर्व सैनिकों के साथ को घाट पर लाया गया. सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी. आर्मी यूनिट एवं स्टेशन हेडक़वाटर के प्रतिनिधि लेफ्टिनेंट यू केशव एवं लेफ्टिनेंट हर्ष वर्धन ने रीथ चढ़ाकर अंतिम विदाई दी. (नीचे भी पढ़े)
पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुशील कुमार सिंह, प्रमोद कुमार दास, रमेश शर्मा, प्रमोद कुमार, हंसराज सिंह, अजय कुमार, राजीव कुमार, ओम प्रकाश, अनिल सिन्हा, गौतम लाल ने संयुक्त रूप से पूर्व सैनिक साथियों ने भी रीथ चढ़ाकर अपने सैनिक साथी को अंतिम विदाई दी. सूबेदार प्रणय की ग्यारह साल की बेटी प्राची ने मुखाग्नि देकर अपने पिता को अंतिम विदाई दी. प्रणय का आज के दिन ही सेना से सेवानिवृति होनी थी, मगर रुड़की सेंटर में उनका आकस्मिक निधन हो गया. लौहनगरी के सैकड़ो देशभक्तों ने पूरे रास्ते भारत माता की जय भारतीय सेना जिंदाबाद सूबेदार प्रणय कुमार शर्मा अमर रहे के नारों के साथ गूंजता हुआ आज उनका अंतिम विदाई हुआ.



