जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा स्थित हिंद क्लब परिसर में एक फरवरी को 26वां रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया.हिंद क्लब की स्थापना वर्ष 1974 में सामाजिक सद्भाव और जनसेवा के उद्देश्य से की गई थी. आज भी अपने मूल्यों को जीवित रखते हुए समाजसेवा की दिशा में निरंतर कार्यरत है. क्लब के अध्यक्ष नंदजी प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिवर्ष विविध सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज पुनः रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष नंदजी प्रसाद द्वारा भारत माता के चरणों में पुष्प अर्पित कर किया गया. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने शिविर में उपस्थित रक्तदाताओं को उत्साहित किया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथिलेश सिंह यादव, भाजपा नेता अविनाश सिंह राजा, कदमा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, गोलमुरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, घाघीडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष संदीप शर्मा उर्फ़ बॉबी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.(नीचे भी पढ़े)

इस शिविर में कुल 135 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें 7 महिलाएं भी शामिल थीं. कार्यक्रम के समापन पर क्लब अध्यक्ष श्री नंदजी प्रसाद ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंद क्लब के वरिष्ठ सदस्य राजेश सिंह, निरंजन कुमार पांडे, वर्मा प्रसाद, पारस नाथ दुबे, ज्योति दुबे, राजू सिंह, बलबीर पांडे, रॉकी सिंह, जितेंद्र प्रसाद, श्रीनू राव, केएन ओझा, शंभु रजक, आशीष राव, सिद्धांत, अमित सिंह, संजीव कुमार, सौरव कुमार, अनिमेष प्रमाणिक, रवि जायसवाल, अभिमन्यु तथा युवा साथियों ने सक्रिय भूमिका निभाई.रक्तदान शिविर का संचालन जमशेदपुर ब्लड बैंक के सदस्यों द्वारा अत्यंत सुचारु रूप से किया गया.








