जादूगोड़ा : आदिवासी रिक्रिएशन वेलफेयर सोसाइटी, मुर्गाघूटू ( नरवा पहाड़ )का दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया. टूर्नामेंट का फाइनल मैच एवरग्रीन टेल्को व सीएमपी के बीच खेला गया. रोमांचक मैच में एवरग्रीन टेल्को की टीम ने सीएमपी को को 3-0 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिता में बच्चों ने जहां दम दिखाया व आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य में बूढ़ी गाड़ी नृत्य ने सबका मन मोह लिया. इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि सह राजदोहा गांव की मुखिया अनीता मुर्मू व जिला पार्षद हिरण्यमय दास ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को सफल बनाने में आदिवासी रिक्रिएशन क्लब के अध्यक्ष लोबो मुर्मू, सचिव सुरेश मुर्मू, सहायक सचिव संजय हांसदा, चिरंजीत कुमार मुर्मू (खेल सचिव) गोपीनाथ बास्के, पिथो मुर्मू, बुद्धेश्वर बास्के, वीरेंद्र हेंब्रम, मंगला सिंह, सदन सिंह, भरत सिंह, सिद्धो हांसदा, खेलाराम मुर्मू, राहुल मुर्मू, राहुल दास ने अहम भूमिका निभाई.








