जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के बिष्टुपुर मंडल द्वारा बिष्टुपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय की अध्यक्षता में मनाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोज कुमार सिंह, झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ला, महेश्वर प्रताप सिंह, बीरेंन ट्यू , अनुज कुमार सिंह ,कमलेश मुखी , कृष्णा गुप्ता ,बबलू नायक ,सुंदर गुप्ता ,श्रवण कुमार राकेश दुबे, देविंदर झा, राकेश पाण्डेय, पिनाकी ठक्कर,अंजनी कुमार सिंह जितेंद्र पाठक, रोहित सिंह, देवदत्त मुखर्जी, विक्रम रजक, मनीष कुमार भागीरथी, मधुकर ,प्रकाश सिन्हा, वासुदेव और सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)
मारुति नन्दन पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाती है, क्योंकि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र, संगठन और अंत्योदय के लिए समर्पित रहा. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि एकात्म मानववाद का उनका दर्शन आज भी हमारे मार्गदर्शन का आधार है. समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का उनका संकल्प ही भाजपा की कार्यशैली का मूल मंत्र है और अंत में धन्यवाद ज्ञापन कमलेश मुख ने किया.








