जमशेदपुर: जुगसलाई पार्क मित्र मंडल के सदस्यों की एक बैठक जुगसलाई पार्क परिसर स्थित हॉल में हुई. इस बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 2 मार्च की मध्य रात्रि 12.45 बजे से होने वाले होलिका दहन कार्यक्रम को करने का निर्णय लिया गया तथा इसके बारे में विचार विमर्श किया गया. कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा एवं रूपरेखा के पश्चात उसकी व्यवस्था करने का दायित्व/कार्य सभी सदस्यों के बीच वितरित किया गया. सबों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया.. जुगसलाई पार्क के बगल में होने वाले इस होलिका दहन कार्यक्रम में जुगसलाई घोड़ा चौक, गाराबासा, स्टेशन रोड, गौशाला के आसपास, इत्यादि क्षेत्र के तथा जुगसलाई में रहने वाले सभी हिंदू एवं सनातन धर्म प्रेमी परिवार शामिल होते हैं. (नीचे भी पढ़े)
अतः इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस बार भी सबों को सपरिवार इस होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होकर होली के इस पावन पर्व को मनाने का आह्वान किया गया है. सभी को आमंत्रण देते हुए यह अनुरोध किया गया कि इस कार्यक्रम में सपरिवार शामिल हों और सामूहिक होलिकोत्सव मना कर इस कार्यक्रम का आनंद उठाएं.बैठक की अध्यक्षता जुगसलाई पार्क मित्र मंडल के अध्यक्ष मुरली धर शर्मा के द्वारा की गई और बैठक का संचालन अशोक अग्रवाल, मथुरा विला (तापड़िया कैंपस) निवासी ने किया. बैठक में मुख्य रूप से मुरली धर शर्मा, अशोक अग्रवाल, बिमल सरायवाला, राजेंद्र मस्करा, शंकर लाल मित्तल, दिलीप अग्रवाल, दिलीप गोयल (तापड़िया कैंपस) राजेश अग्रवाल (गाराबासा) शामिल हुए. बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिलीप गोयल ने दिया.




