जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 27 एवं 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का संचालन डॉ. विश्वराज लाल एवं डॉ ममता कुमारी ने किया. 27 फरवरी को दिन के प्रथम सत्र में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसके पश्चात द्वितीय सत्र में वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न हुई. जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सभी सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. मदनजीत एवं डॉ. रीतेश ठाकुर रहे, जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. श्वेता प्रसाद, डॉ. केया बनर्जी एवं डॉ. भारती वर्शनेय द्वारा किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
समारोह 28 फरवरी को मॉडल एवं पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिताओं के साथ जारी रहेगा. यह दो दिवसीय कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जागरुकता, नवाचार तथा समालोचनात्मक चिंतन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है.



