जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर परिसर में आइसीआइसीआ आइसीआइसीआइ बैंक द्वारा एक प्री प्लेसमेंट टॉक का आयोजन किया गया. कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सत्र की विद्यार्थियों को आइसीआइसीआइ बैंक के एस्पायर प्रोग्राम की भर्ती प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को चयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, करियर अवसरों तथा बैंकिंग क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देना था. इस सत्र में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. (नीचे भी पढ़ें)
यह प्री-प्लेसमेंट टॉक विद्यार्थियों को भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराने तथा उन्हें अपने करियर के प्रति जागरूक और प्रेरित करने में सहायक सिद्ध होगा. इस अवसर पर प्लेसमेन्ट को-ऑडिनेटर डॉ रत्ना मित्रा, श्री रितेश ठाकुर एवं शिक्षकगण उपस्थित थे. टेक्निकल स्टॉफ के रूप में विश्वनाथ राव भी उपस्थित थे.



