जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर के फेज 6 इलाके में रविवार की रात को एक सनसनीखेज घटना सामने आई. मिली जानकारी के अनुसार एक महिला पर उसके पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. (नीचे देखे पूरी खबर)

बताया जा रहा है कि जब पुलिस आरोपी को समझाने और स्थिति नियंत्रित करने पहुंची, तो उसने पुलिस की लाठी पर भी चाकू से हमला कर दिया और पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगा. पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घायल महिला की स्थिति और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. इलाके में घटना को लेकर तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.






