जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में जल्द ही एक गोसेवा क्षेत्र बनेगा. उस गोसेवा क्षेत्र में मिनिएचर काउ या नैनो काउ का पालन किया जाएगा. यह जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दी. सरयू राय ने बताया कि यह नैनो काउ आंध्र प्रदेश से मंदिर के बगल में रहने वाले एक सज्जन ने मंगवाया है. वह प्रेमवश हम लोगों को दिखाने के लिए मंदिर में दो नैनो काउ को लेकर आया. दोनों गायें बहुत अच्छी हैं. हम लोगों ने तय किया है कि मंदिर क्षेत्र में नैनो काउ पालेंगे. उन्होंने बताया कि अमूमन एक नैनो काउ की ऊंचाई लगभग डेढ़ फुट होती है. ये गायें एक लीटर दूध देती हैं. गौरतलब है कि आंध्रप्रदेश के पुंगनूर और केरल के वेचूर में इस नस्ल की गायें पायी जाती हैं.



