जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट की अधीकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा टेल्को कॉलोनी स्थित आदर्श मंडप-2 में दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, ईआर हेड सौमिक रॉय, नगर प्रशासन के हेड वीएन सिंह, जीएम गुलाम मंडल, डीजीएम सुभाष सिंह सहित यूनियन के पदाधिकारी अजय भगत, अनिल शर्मा, एसएन सिंह, मनोज सिंह, आरआर दुबे, अशोक उपाध्याय तथा बड़ी संख्या में कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
मंगलवार को सूर्यास्त के बाद रोजेदार भाइयों ने सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार किया. इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में अली रजा, रियाज अहमद, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद आलम, जमिल अहमद, असलम खान, सैयद मनुवर, अब्दुल रऊफ, अफताब हसन, सलीम जावेद, मोहम्मद वसीम, सब्बू हसन, साजिद खान, मेहमूद आलम सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.




