• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 23, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur navvarsh yatra : मानगो डिमना रोड से साकची आमबगान सुभाष मैदान से निकला हिंदू नववर्ष यात्रा, भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा के गानों और नारों से पूरा जमशेदपुर राममय होकर गूंज उठा, देखिये – video

March 18, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : हिंदू नववर्ष यात्रा की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर में भव्य नगर यात्रा निकाला गया. हिंदू नववर्ष यात्रा में महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तात्या तोपे जी के नाति श्री विनायक राव तोपे, लवकुश नगर, बिठूर, कानपुर, उत्तर प्रदेश से हिंदू नववर्ष यात्रा डिमना एमजीएम मैदान से सुभाष मैदान तक सम्मिलित हुए और भारत माता की आरती में भाग लिए और उन्होंने कहा कि यह यात्रा आने वाली पीढ़ी के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. हिंदू नववर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय कुमार एवं अन्य सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान है, जो कि मृत्युंजय ने दृढ़ संकल्पित होकर आने वाली पीढ़ी के लिए और आज की युवा पीढ़ी को हमेशा अपने गौरवपूर्ण इतिहास और संस्कृति से जुड़े रहेगा. साथ ही सभी हिंदू जनमानस से निवेदन किया कि भगवा की शान बुलंद रहे और सदैव धर्म के प्रति एकजुट रहे. साथ ही जय श्री राम, भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ युवाओं में उत्साह भरा और उनका स्वागत हिंदू नववर्ष यात्रा के संरक्षक रामबाबू तिवारी द्वारा भगवा अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. हिंदू नव वर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय जी ने अतिथियों का एवं समस्त हिंदू धर्मावलंबियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष पूर्ण कर चुका है, जिससे हमे गर्व की अनुभूति हो रही है एवं मानगो चौक में तात्या टोपे जी के नाती विनायक टोपे को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जो यात्रा का आकर्षण बना हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)

इसे आते जाते हर व्यक्ति को हिंदुत्वा पर गर्व महसूस हो रहा है वहाँ पर रुक कर सेल्फी ले रहे यह हमारे अखंड भारत की शुरुआत है एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की बधाई देते हुए कहा कि हिंदू धर्म के मान्यताओं के अनुसार जब ब्रह्मा जी ने हमारी सृष्टि के निर्माण की शुरुआत की तो उसी दिन को प्रथम दिन माना जाता है, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा जिसे हम कहते हैं और सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन राज्य स्थापित किया जो विक्रम संवत का पहला दिन प्रारंभ होता है, साथ ही प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक का दिन है. शक्ति और भक्ति के 9 दिन अर्थात नवरात्र का पहला दिन है. इस वर्ष के हिंदू नव वर्ष यात्रा प्रभु श्री राम लला जी के चरणों में समर्पित है, हमारे प्रभु श्री राम लला 523 साल बाद पुनः अपने अयोध्या जी में भव्य मन्दिर मे लौटे हैं हमारी यह पीढ़ी साक्षात प्रभु श्री राम लला की पुनः मंदिर स्थापना को देखा है, भारतवर्ष पूरा राममय हो चुका है, मृत्युंजय जी ने समस्त हिंदू धर्मावलंबियों से आग्रह किया कि सभी सनातनी अपने घर पर भगवा ध्वज लगाएं एवं सभी को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2082, हिंदू नववर्ष की बधाई दें, साथ ही पूरे कोल्हान से यात्रा मे भगवा स्नान करने आये हुए समस्त हिंदू धर्मांवलंबियों का अभिनंदन किया. (नीचे भी पढ़ें)

यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय जी एवं संरक्षक राम बाबू तिवारी साथ ही पूरी नववर्ष यात्रा की टीम ने जो वर्षों पूर्व से हिंदू नववर्ष यात्रा निकाल रहे हैं और हमारे युवा पीढ़ी को हमारे संस्कृति एवं धर्म के प्रति जागरूक कर रहे हैं मैं उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं कि वह हमारे आने वाली पीढ़ी धर्म और संस्कृति से जुड़ रहे हैं साथ ही उन्होंने नववर्ष की बधाई दी. यात्रा को संबोधित करते हुए यात्रा के अध्यक्ष सर्वजीत तिवारी ने युवाओं का जय श्रीराम के जयकारों के साथ उत्साह बढ़ाया और संबोधन में कहा कि मृत्युंजय जी एवं रामबाबू तिवारी के साथ-साथ समस्त शहर के सनातनीयों को नमन करता हूं कि आप सब सनातनी हिंदू नववर्ष यात्रा मे केसरिया ध्वज के साथ इस विशाल नववर्ष में सम्मिलित हुए. वही यात्रा मे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कोल्हान वासियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि यह देश भगवान बिरसा मुंडा जी का है, फूलों झानों चांद भैरों जी का है महाराणा प्रताप जी का है विक्रमादित्य जी का है परम पूजनीय डॉक्टर हेडगेवार जी का है हम सभी सनातनीयों का है और भारत माता की जय के साथ युवाओं में उत्साह भरते हुए भारत माता की जय जय जय श्री राम का नारा लगाया, उनमें अलग जगाया. हिंदू नव वर्ष यात्रा के संरक्षक राम बाबू तिवारी ने अतिथियों का अभिवादन करते हुए सभी सनातनीयों को नववर्ष की बधाई दी और भगवान श्री गणेश जी का नाम लेकर हिंदू नववर्ष यात्रा का शुभारंभ किया और जय जय श्री राम, भारत माता की जय, के नारे के साथ यात्रा डिमना से सुभाष मैदान के लिए निकाली गई. हिंदु नववर्ष यात्रा के संरक्षक रामबाबू तिवारी ने ब्रह्मऋषि विकास मंच को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके द्वारा लाखों राम भक्तों को प्रसाद एवं जलपान हेतु बहुत-बहुत दिल से साधुवाद एवं जमशेदपुर के सभी सनातनीयों और को इस विशाल हिंदू नव वर्ष यात्रा में सम्मिलित होने के लिए साधुवाद किया. (नीचे भी पढ़ें)

हिंदू नववर्ष यात्रा के आयोजनकर्ताओं ( संस्थापक मृत्युंजय द्वारा मानगो खुदीराम बोस चौक पर शहीद खुदीराम बोस का माल्यार्पण किया गया. डिमना चौक पर तिलका मांझी जी एवं पुराना बुक स्टोर के पास बाबा भीमराव अंबेडकर जी का भी माल्यार्पण किया गया. वही हिंदू नववर्ष यात्रा डिमना से सुभाष मैदान के इस 10 किलोमीटर की शोभायात्रा में करीब 5 लाख लोग सम्मिलित हुए जिसमें साधु संत अपने प्रारंभिक वेशभूषा में हिंदू नव वर्ष की यात्रा की शोभा बढ़ाई, वही यात्रा का केंद्र डिमना एमजीएम मैदान से निकलने वाले, प्रभु श्री राम, माता सीता, वीर बजरंगबली हनुमान जी की झांकी, रहा,वही यात्रा का केंद्र रहा हर हाथ मे भगवा ध्वज जो सभी सनातनियों के हाथो मे लहरा रहा है एवं भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा के नारों से और गानों से पूरा जमशेदपुर राममय होकर गूंज उठा. वही मानगो की मेयर सुधा गुप्ता जी एवं नारी शक्ति अपने हिंदू संस्कृति के अनुसार यात्रा में सम्मिलित हुई और जय श्री राम भारत माता की जय वंदे मातरम का उद्घोष किया. (नीचे भी पढ़ें)

वही हिंदू नववर्ष यात्रा में 21 डीजे सम्मिलित हुए, डीजे पर बज रहे भक्तिमय संगीतओं के साथ पूरा जमशेदपुर लोहनगरी भक्तिमय हो गया संगीतओं में जैसे श्री राम जी की सेना चली, श्री रामजी की निकली सवारी, भगवा रंग के संगीत के ऊपर पूरे जमशेदपुर के सनातनीयों झूमते हुए यात्रा में डिमना से सुभाष मैदान तक पहुंचे. वही यात्रा का शुभारंभ 4:00 बजे डिमना एमजीएम मैदान से किया गया, करीब 10 किलोमीटर की यात्रा को डिमना से सुभाष मैदान पहुंचने में 5 घंटे का समय लगा साथ ही यात्रा सुभाष मैदान पहुंचते ही सभी सनातनी द्वारा भारत माता की आरती की गई. सुभाष मैदान में भारत माता की 21 फीट के बने चित्र की आरती के पश्चात यात्रा का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए हिंदू नव वर्ष यात्रा के संरक्षक उपेंद्र सिंह मस्तान ने जय श्री राम, भारत माता की जय,वंदे मातरम, जय श्रीराम के जयकारों के साथ सभी हिंदू जनमानस को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 की शुभकामनाएं दी एवं कहा कि प्रशासन के दिशा निर्देश अनुसार एवं तय सड़क मार्ग से आज के नव वर्ष यात्रा डिमना से सुभाष मैदान पहुंचे, यात्रा का समापन किया गया एवं प्रशासन को सहयोग हेतु धन्यवाद दिया एवं समस्त हिंदू जनमानस को यात्रा में सम्मिलित होने पर बधाई दी. नववर्ष यात्रा मे दीपनारायांन मिश्रा, विपिन जी, दीपक भदानी, आकाश महतो, राजेश गुप्ता, चंदन काशी , नितिन त्रिवेदी,राकेश साहू, चंदन सिंह राजपूत,रोहन श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, सीसंत मौर्या, शुभम,सोनू, इंद्रानील दास, नीरज साव, आदि सनातनी लोग मौजूद थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

West singhbhum archery big achievement : चाईबासा के तीरंदाज विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स 2026 में जीता स्वर्ण, फाइनल मैच में चीन को हराकर पदक किया अपने नाम, चाईबासा सहित राज्य के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर
खबर

West singhbhum archery big achievement : चाईबासा के तीरंदाज विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स 2026 में जीता स्वर्ण, फाइनल मैच में चीन को हराकर पदक किया अपने नाम, चाईबासा सहित राज्य के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

October 23, 2026
jamshedpur door-to-door waste collection issue-बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव शुरू, पंचायत समिति सदस्यों के प्रयास से बहाल हुई सेवा, लोगों में हर्ष
खबर

jamshedpur door-to-door waste collection issue-बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव शुरू, पंचायत समिति सदस्यों के प्रयास से बहाल हुई सेवा, लोगों में हर्ष

October 23, 2026
west singhbhum dc review- चाईबासा उपायुक्त की अध्यक्षता मे हुई विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक,योजनाओं को ससमय पूरा करने का निर्देश
खबर

west singhbhum dc review- चाईबासा उपायुक्त की अध्यक्षता मे हुई विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक,योजनाओं को ससमय पूरा करने का निर्देश

October 23, 2026
Next Post

jamshedpur sad news : झारखंड विकलांग संस्था के संस्थापक का औचक निधन, शोक का माहौल

Jamshedpur saryu and banna gupta supporter fight : मानगो में बन्ना गुप्ता के करीबी मस्तान सिंह और सरयू राय के भतीजे के बीच मारपीट, बन्ना गुप्ता और सरयू राय की मौजूदगी में माहौल गर्माया

jamshedpur jugsalai demand : जुगसलाई एमइ स्कूल रोड पानी की टंकी की छत गिरने से जुगसलाई में पानी का गंभीर संकट, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने पेयजल मंत्री को लिखा पत्र, त्वरित कार्रवाई की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

central minister attack on congress : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जमशेदपुर से कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही कांग्रेस, लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा जनता के बीच रखेगी विपक्ष की सच्चाई, देखिये – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के कुलियंक गांव में चार माह से जलमीनार खराब,अबुआ मित्र पर की शिकायत

Jamshedpur visit of central minister : जमशेदपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के लोगों से की मुलाकात, अभिनंदन

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, काफी अंतराल के बाद होने जा रहा है कैबिनेट की बैठक, कई अहम और लंबित मामले पर लगेगी मुहर

Tata steel Bokaro sustainable initiative : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में सस्टेनेबल खनन और पर्यावरण संरक्षण के लिए हाइड्रोसीडिंग पहल की शुरुआत, होगा इलाके के लोगों को लाभ

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

central minister attack on congress : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जमशेदपुर से कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही कांग्रेस, लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा जनता के बीच रखेगी विपक्ष की सच्चाई, देखिये – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के कुलियंक गांव में चार माह से जलमीनार खराब,अबुआ मित्र पर की शिकायत

Jamshedpur visit of central minister : जमशेदपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के लोगों से की मुलाकात, अभिनंदन

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, काफी अंतराल के बाद होने जा रहा है कैबिनेट की बैठक, कई अहम और लंबित मामले पर लगेगी मुहर

Tata steel Bokaro sustainable initiative : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में सस्टेनेबल खनन और पर्यावरण संरक्षण के लिए हाइड्रोसीडिंग पहल की शुरुआत, होगा इलाके के लोगों को लाभ

Jharkhand weather update : झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन से बारिश के संकेत, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News