जमशेदपुर : गुरुवार को जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदुमपुर की रहने वाली नरगिस परवीन ने इलाके के कुछ युवकों पर बकरी चोरी कर घर के पास रखने और विरोध करने पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के अनुसार, मुस्तफा कुरैशी, सुहैल कुरैशी, सिकन्दर खान, सन्नी कुरैशी और रोशन अली इस मामले में शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
पीड़िता का कहना है कि इस संबंध में परसुडीह थाना में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसी को लेकर कर उन्होंने अब वरीय पुलिस अधीक्षक ऑफिस में ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.



