सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले की विद्युत वितरण व्यवस्था पूरी तरह से लापरवाह पदाधिकारियों के चलते अव्यस्थित है. इसे लेकर जेबीवीएनएल के जीएम को शिकायत पत्र सौंपा गया. उन्होंने कहा कि जूनियर इंजीनियर को सरायकेला विद्युत वितरण से कोई लेना देना नहीं है, ना किसी जनता का फोन उठाते हैं और ना जनता से कोई उनका सरोकार है. शहरी विद्युत सुंदरीकरण और इंसुलेटेड वायर के साथ सरकार का पूरा सपोर्ट रहने के बावजूद छोटी-छोटी फाल्ट के कारण बीती रात से अभी तक पूरे शहर की बिजली बंद है. बिजली बंद होने के कारण जहां घरेलू, व्यापारिक, शिक्षा और कई तरह की परेशानियां होती हैं, वहीं जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है. बिना कारण बाधित विद्युत के कारण सरकार के साथ हम लोग भी जनता के आक्रोश के शिकार हो रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इसे लेकर 30 दिन पहले विद्युत आपूर्ति में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए 10 बिंदुओं पर कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंताओं का ध्यान आकर्षित कराया था, लेकिन उनकी अनदेखी की गई. उन्होंने आग्रह है कि कृपया सरकार की छवि धूमिल करने वाले ऐसे अभियंता और कर्मियों के ऊपर ठोस कारगर कार्रवाई करने की कृपा करें.




