चाकुलिया : चाकुलिया में श्री श्याम युवा सत्संग समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 26 वें श्याम महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार की सुबह कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी की गौशाला परिसर से श्याम बाबा की झांकी और कीर्तन मंडलियों के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली गई. श्याम बाबा के जयकारा से चाकुलिया बाजार क्षेत्र गूंज उठा. गौशाला परिसर में पूजा अर्चना कर निशान यात्रा निकाली गयी. निशान यात्रा में एक पिक अप वैन पर श्याम बाबा की झांकी आकर्षण का केंद्र थी. निशान यात्रा में शामिल सैकड़ों महिला और पुरुष अपने हाथों में निशान झंडा लिए श्याम बाबा का जयकारा लगा रहे थे. मुख्य बाजार मार्ग का परिभ्रमण कर निशान यात्रा बिरसा चौक पहुंची और यहां से स्टील फैक्ट्री स्थित श्याम वाटिका में पहुंच कर समाप्त हुई. (नीचे भी पढ़ें)

निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न जगहों पर समाजसेवियों ने शरबत और शीतल पेयजल की व्यवस्था की थी. निशान यात्रा में गणेश प्रसाद रुंगटा, प्रभात कुमार झुनझुनवाला, दीपक कुमार झुनझुनवाला, सुभाष कुमार लोधा, संजय कुमार लोधा,विशाल कुमार लोधा, परमेश्वर रुंगटा, मुरारी लाल शर्मा, पवन खंडेलवाल, विजय लोधा,आलोक लोधा, उमंग शर्मा, अमित शर्मा, गौतम शर्मा, विशाल शर्मा समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाएं शामिल थे. देर शाम को श्याम वाटिका में भजनों का कार्यक्रम आयोजित होगा। श्याम महोत्सव में शीश के दानी का अलौकिक श्रृंगार,अखंड ज्योति और 56 भोग आकर्षण के केंद्र हैं.




