
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के दो निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को निर्वाचन क्षेत्रों का प्रकाशन कर दिया गया. इसके साथ ही आचार संहिता को भी लागू कर दिया गया. चुनाव पदाधिकारी भगवान सिंह काफी विरोध के बावजूद अपनी प्रक्रिया को जारी रखे हुए है. इसके तहत हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) के एक सीट पर जेनरल सर्विसेज व लेबर पुल, ऑफिस ऑफ चीफ एचएसएम और रोलिंग सेक्शन जबकि स्पेयर मैनुफैक्चरिंग डिपार्टमेंट (एसएमडी) के फोर्ज शॉप, मशीन शॉप एसेंबली, न्यू वेल्ड हार्ड फेसिंग शॉप, स्पेयर मैनुफैक्चरिंग मैकेनिकल मेंटेनेंस, पीओएस, वेल्डिंग शॉप, स्पेयर मैनुफैक्चरिंग मैकेनिकल के लिए एक सीट के लिए मतदान होना है. चुनाव आचार संिहता को भी लागू किकया गया है, जिसके तहत तय किया गया है कि प्रत्याशी अपने संबंधित विभागों में चुनाव संबंधित पोस्टर, बैनर आदि का उपयोग नहीं करेंगे, मतदाताओं को प्रलोभन नहीं देना है, मतदाताओं को डराने या धमकाने का प्रयास नहीं होना चाहिए, मतदान स्थल पर चुनाव प्रचार नहीं होगा, बाहरी व्यक्ति मतदान स्थल के दस मीटर के अंदर नहीं जा सकता है और मतदान स्थल पर मोबाइल ले जाना या मतदान प्रक्रिया का फोटो ले जाने पर रोक ल गायी गयी है. अगर इस आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया गया तो नामांकन को रद्द कर दिया जायेगा.



