जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा यूनियन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय डीके सिंह की 14वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को यूनियन परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने यूनियन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय डी के सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला. उनके अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के ऑफिस एसोसिएट डाॅ एमएस सिंह मानस ने यूनियन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय डीके सिंह की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. साथ ही सभी ने उनके कार्यशाली का अनुसरन अपने जीवन एवं यूनियन में करने की प्रेरणा ली. इस शोक सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सहायक सचिव श्याम बाबु, यूनियन के ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह व टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यकारिणी समिति के कई सदस्यगण के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारिगण आदि उपस्थित थे. अंत में यूनियन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय डी के सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई एवं उसके पश्चात श्रद्धांजलि सभा की समाप्ति की घोषणा की गई.




