जमशेदपुर : हीमोफीलिया सोसायटी की जमशेदपुर शाखा की ओर से विश्व हीमोफीलिया दिवस के अवसर पर बंगाल क्लब में एक सार्थक जागरूकता आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य अतिथि, चिकित्सा विशेषज्ञ एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हीमोफीलिया एवं अन्य रक्तस्राव से संबंधित बीमारियों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साहिर पाल उपस्थित थे. इनके अलावा सम्मानित अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम की ब्रांड एंबेसेडर एवं मिसेज इंडिया नेशनल ग्लैम प्राइड 2025 तनुश्री बोस उपस्थित रहीं. अन्य प्रमुख अतिथियों में डॉ अजय कुमार सिन्हा, डॉ नकुल प्रसाद चौधरी, डॉ कमलेश कुमार प्रसाद भी शामिल रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अमित मुखर्जी ने की, जबकि कार्यक्रम का आयोजन सौमित्र हाजरा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें सौम्य सेन एवं शांतनु बोस विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हीमोफीलिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर पहचान एवं उचित उपचार की आवश्यकता पर जोर दिया. साथ ही, मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता और समाज के सहयोग की महत्ता पर प्रकाश डाला गया. सम्मानित अतिथि तनुश्री बोस ने अपने संबोधन में कहा कि “जिंदगी कभी किसी चोट से नहीं रुकती, यह एक ऐसा सफर है जो निरंतर चलता रहता है. इसलिए हमें चाहिए कि हम स्वयं को एक मिसाल बनाकर समाज में अपना नाम रौशन करें.”




