चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के जमुनाभुला से मिश्रीकाटा जाने वाली कच्ची सड़क बदहाल है. सड़क पर ग्रामीणों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. लोगों ने कहा कि बरसात होने पर सड़क कीचड़ से भर जाता है जिससे दो पहिया वाहन का चलना भी मुश्किल हो जाता है. (नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों की समस्या से अवगत होकर पंचायत के मुखिया राधानाथ मुर्मू ने विधायक समीर मोहंती से उक्त सड़क पर स्लैग डलवाने की मांग की है, ताकि लोगों को सड़क पर चलने में सहुलियत हो सके. मुखिया ने कहा कि सड़क पर गड्ढे उभर आए है और बरसात होने पर सड़क में कीचड़ भर जाता है जिससे ग्रामीण और स्कूली बच्चों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.







