जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थानांतर्गत बजरंगबली मंदिर के पास गंगा अस्पताल के सामने स्थित स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट कॉलोनी के पास से 30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाये युवक को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने उसे सोमवार की रात सवा आठ बजे के करीब छापा मार कर पकड़ा था. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि मानगो बजरंगबली मंदिर के पास गंगा अस्पताल के सामने स्थित स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट कॉलोनी के पास कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं. उक्त सूचना के आधार पर पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में गठित विशेष छापामार दल ने तत्काल उक्त स्थान पर छापा मारा. पुलिस को वहां पहुंचा देख वहां एकत्र लोग इधर-उधर भागने लगे. पुलिस बल ने उनमें से एक युवक को खदेड़ कर पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पॉकेट से ब्राउन शुगर की 40 पुड़ियां बरामद हुईं. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर को जब्त करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान बाद में मो हसन अंसारी के रूप में हुई, जो मानगो आजाद बस्ती स्थित दादा पीर मजार के पास का रहने वाला है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करते हुए आज कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.







