जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के फॉर्म एरिया स्थित क्वाटर नंबर 31 में बुजुर्ग महिला तीन दिन से लापता है. इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने की गयी है. घटना की जानकारी वृद्धा के बेटे विश्वजीत महतो ने बताया कि 5 फरवरी को उनकी मां सुबह करीब 11.30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गयी. बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली. इसके बाद थाने में शिकायत की गयी. उनकी लापता मां का नाम उतरा महतो (78) है. (नीचे भी पढ़ें)
उस दिन वे हरे रंग की साड़ी लाल पाड़ के साथ पहनी थी. वहीं आसपास के लोगों ने उनके हाथ में एक बैग देखा है, जिसमें संभवत: कपड़ा होने की संभावना है. उनकी मां का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, उन्हें भूलने की बीमारी है. फिलहाल थाने में शिकायत कर दी गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.



