जमशेदपुर : जुगसलाई कुसुम घाट इनटेक वेल का शट डाउन हो गया था जिसकी वजह से पानी की सप्लाई बंद होगयी थी जिसकी जानकारी मिलने पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने विभाग के अधिकारियों से बात कर ख़राब पड़े मोटर का केबल बदली कराया. आज विधायक मंगल कालिंदी इनटेक वेल पहुंचे और निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने 60 लाख की लागत से 2 नये मोटर पंप सेट का भी उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर विधायक ने कहा कि लोगों की समस्या का समाधान हो गया है और केबल को बदलकर मोटर चालू हो गया है. अब शाम से लोगों को पानी की सप्लाई शुरू हो जायेगी. इसके साथ ही 2 नये मोटर पंप सेट लगा दिये गए हैं इससे अब जुगसलाई की जनता को पानी की परेशानी नहीं होंगी. .मौके पर मुख्य रूप से मानिक मलिक,सामू मलिक, मुकेश शर्मा, मुस्तफा, शमशेर, मोनू तिवारी, पप्पू, मुन्ना सिंह, संजय सिंह, विक्की सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे.



