जमशेदपुर : टाटा स्टील के खेल विभाग द्वारा यूनियन और प्रबंधन की संयुक्त समिति (स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी) के समन्वय में आयोजित इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के सुपर नॉकआउट मुकाबले आर्मरी ग्राउंड, जमशेदपुर में खेले गए. इन रोमांचक मैचों में क्रिकेट प्रेमियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन देखने को मिला. पहला मुकाबला पावर सिस्टम्स बनाम सिंटर प्लांट के बीच खेला गया. इस मैच में पावर सिस्टम्स ने सिंटर प्लांट को 5 विकेट से हराकर जीत दर्ज की. सिंटर प्लांट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.(नीचे भी पढ़े)
सिंटर प्लांट 64/10 (9.5 ओवर) में बनाया जबकि पावर सिस्टम्स 68/5 (8.1 ओवर) में बनायी. इस तरह पावर सिस्टम्स ने 5 विकेट से जीत हासिल की. सीपक शेठी (31 रन, 21 गेंद, 3 चौके, 1 छक्का), सुधेब कुंडु (21 रन, 11 गेंद) ने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी की. रांसो पुरती (1.5 ओवर, 11 रन, 3 विकेट), रवि कांत शर्मा (2 ओवर, 17 रन, 2 विकेट) ने बेहतर गेंदबाजी इस मैच में की. दूसरा मुकाबला इंजीनियरिंग सर्विसेज व इक्यूएमएस बनाम एचएसएम के बीच हुआ. इस रोमांचक मुकाबले में इंजीनियरिंग सर्विसेज एंड इक्यूएमएस ने एचएसएम को 10 रनों से हराया. (नीचे भी पढ़े)
एचएसएम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. इंजीनियरिंग सर्विसेज व इक्यूएमएस 75/9 (10 ओवर) और HSM 65/10 (9.5 ओवर) ने बनाये. इस तरह इंजीनियरिंग सर्विसेज व इक्यूएमएस ने 10 रनों से मैच जीता. बल्लेबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रधान मुर्मू (20 रन, 16 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का), शहनवाज अंसारी (18 रन, 18 गेंद) ने किया जबकि बेहतर गेंदबाजी में असीम विश्वास (2 ओवर, 3 रन, 4 विकेट), अविनाश कुमार बेड़िया (2 ओवर, 10 रन, 3 विकेट) ने किया. इन शानदार मुकाबलों में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल कौशल और टीम भावना देखने को मिला. टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग इस टूर्नामेंट के माध्यम से कर्मचारियों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.



