• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, August 25, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Case against allahbadia on vulgar comment :  इंडियाज गॉट लैटेंट कार्यक्रम में गंदी टिप्पणी कर बुरे फंसे यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस, महिला आयोग में भी की गई शिकायत, अल्लाहबादिया ने मांगी बिना शर्त माफी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मुंबई : यूट्यूब पर प्रसारित एक पॉडकास्ट शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की एक अभद्र और निंदनीय टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है. ताजा खबरों के अनुसार अल्लाहबादिया के साथ ही कार्यक्रम के निर्माता समय रैना समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जबकि राष्ट्रीय एवं महाराष्ट्र महिला आयोग से भी इसकी शिकायत की गई है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस संबंध में बात करते हुए ऐसी अभद्र और सामान्य जनता के लिए अग्राह्य टिप्पणियां बरदाश्त नहीं किया जा सकता. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हालांकि रणवीर अल्लाहबादिया ने इस विवाद के बाद बिना शर्त माफी मांग ली है. (नीचे भी पढ़ें)

मशहूर शायर नवाब मुस्तफ़ा खां शेफ्ता का एक शेर है- बदनाम भी होंगे तो क्या नाम नहीं होगा! जी हां, सोशल मीडिया और उस पर सक्रिय रहनेवाले क्रिएटर अधिक से अधिक ‘हिट’ बटोरने के लिए कुछ भी कर गुजरने पर आमादा दिखने लगे हैं. यहां तक कि परिवार, समाज, नियम-कानून उनके लिए कुछ भी मायने नहीं रखते. नतीजा, नित नये विवाद खड़े हो रहे हैं. प्रसिद्धि के लिए नैतिकता और वैधानिकता को ताक पर रखने वाले ऐसे क्रिएटर विवादों में घिरते हैं तो माफी मांग लेते हैं, लेकिन तब तक उन्हें हजारों-लाखों लोग हिट कर चुके होते हैं, उनका मकसद बहुत हद तक पूरा हो चुका होता है. (नीचे भी पढ़ें)

अभी प्रसिद्ध यूट्यूब इन्फ्लुएंसर समय रैना के शो, इंडियाज गॉट लैटेंट में रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा एक प्रतियोगी से पूछे गये विवादास्पद सवाल को लेकर भारी विवाद उठ खड़ा हुआ है. लोग अल्लाहबादिया की तीखी आलोचना करने के साथ ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं. बताते चलें कि रणवीर अल्लाहबादिया ने कार्यक्रम के दौरान पेरेंट्स को लेकर अत्यंत ही अभद्र टिप्पणी की थी, जिसको लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है. मामले के तूल पकड़ने के बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. श्री फडणवीस ने कहा है कि अभिव्यक्ति की आज़ादी का मतलब यह कतई नहीं है कि कुछ भी बोलोगे. उसके भी दायरे हैं. हमारे समाज में, हमने कुछ नियम बनाए हैं. अगर कोई उनका उल्लंघन करता है तो यह बिल्कुल गलत है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. हालांकि यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने अपनी टिप्पणी पर बिना शर्त माफी मांग ली है. दरअसल रणवीर ने इंडियाज गॉट लैटेंट कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी से पूछा था, ‘क्या आप अपने माता-पिता को पूरी जिंदगी सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या आप उन्हें जॉइन करना चाहेंगे, इनमें से कोई एक चुनो.’ (नीचे भी पढ़ें)

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट के हाल ही में आये नये एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने ये फूहड़ टिप्पणी की थी, जिसमें आशीष चंचलानी और अपूर्वा भी मौजूद थे. अल्लाहबादिया की इस टिप्पणी पर लोग भड़क गए. यही नहीं, इस टिप्पणी को लेकर वह कानूनी पचड़े में भी फंसते नजर आ रहे हैं. इस शो के खिलाफ हिंदू आइटी सेल नाम की संस्था ने शिकायत की है. इस बीच मिली खबरों के अनुसार यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के शो पर दिए गए बयान को लेकर शुरू विवाद के बीच वकील आशीष राय ने कहा कि इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो के कुछ वायरल वीडियो को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई है. इसमें अश्लील भाषा वाले कई वीडियो हैं, जो किसी भी आम आदमी को असहज कर सकते हैं. उनहोंने बताया कि दो दिन पहले, ऐसे वीडियो सामने आए जो अभद्र और अश्लील हैं. हमने एनसीडब्ल्यू और महाराष्ट्र महिला आयोग के अध्यक्षों को भी लिखित शिकायत दी है.” (नीचे भी पढ़ें)

उधर अल्लाहबादिया ने इस प्रकरण को लेकर माफी मांगते हुए कहा है कि शो के लोगों से इस वीडियो के संवेदनशील हिस्से हटाने की अपील की है. उन्होंने कहा, मैं कोई सफाई नहीं देना चाहता, मैं सीधे तौर पर माफी मांग रहा हूं क्योंकि पॉडकास्ट हर उम्र के लोगों द्वारा देखा जाता है. अल्लाहबादिया ने कहा है कि कॉमेडी उनका क्षेत्र नहीं है. तो वहीं दूसरी तरफ यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के एक शो पर टिप्पणी से उपजे विवाद पर जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा है कि यह पब्लिसिटी स्टंट है. कुछ समय पहले उन्हें पीएम से पुरस्कार भी मिला था. उन्हें कम से कम उसका सम्मान करना चाहिए था. माता-पिता और बच्चों के बीच का रिश्ता बहुत पवित्र होता है. उस पर इस तरह की अश्लील टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है. सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर नहीं दूर हुई नाराजगी व समस्या, कोक प्लांट के कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष के समक्ष उठाया मुद्दा
खबर

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर नहीं दूर हुई नाराजगी व समस्या, कोक प्लांट के कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष के समक्ष उठाया मुद्दा

August 25, 2026
Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में 10 लोग हिरासत में, शूटर गिरफ्तार से दूर, पहचान का दावा, निखार के साथ के लोग भी पकड़ाये
खबर

Jamshedpur businessmen nikhar sablok murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में 10 लोग हिरासत में, शूटर गिरफ्तार से दूर, पहचान का दावा, निखार के साथ के लोग भी पकड़ाये

August 25, 2026
Jamshedpur bhumi pujan : बागबेड़ा में श्रीश्री बोलबम दुर्गा पूजा कमिटी का हुआ भूमि पूजन, भाजपा नेत्री, मीरा मुंडा समेत अन्य ने लिया हिस्सा
खबर

Jamshedpur bhumi pujan : बागबेड़ा में श्रीश्री बोलबम दुर्गा पूजा कमिटी का हुआ भूमि पूजन, भाजपा नेत्री, मीरा मुंडा समेत अन्य ने लिया हिस्सा

August 25, 2026
Next Post

jamshedpur rural-बीडीएसएल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

jamshedpur rural- जिप सदस्य देवयानी मुर्मू की पहल पर माकुली गांव को लगा हैंडपंप, ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

West singhbhum drm pc : प्रयागराज स्टेशन बंद होने की अफवाह का चक्रधरपुर डीआरएम ने किया खंडन, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया स्पष्टीकरण, कहा- यात्रियों के लिए है अच्छी व्यवस्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

Jamshedpur snatching : सोनारी मंदिर में महिला से चेन छिनतई, भीड़ में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News