जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्वर्गीय शान्ती देवी सावा के स्मृति में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 41 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया, डॉ. राशि वर्मा एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया सोमवार को सभी ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया, जिसके पश्चात सावा परिवार की ओर से मंजू देवी सावा, सीमा देवी सावा, जुगल किशोर सावा-रेणु सावा, सुनील कुमार सावा-सुनीता सावा, दीपक सावा-शिल्पा सावा, रौशन सावा, अमन सावा ने नेत्र रोगियों को चश्मा पहनाया व दवा प्रदान किया साथ ही ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों को उपहार स्वरूप एक एक छाता के साथ फल प्रदान किया. (नीचे भी पढ़ें)

रेड क्रॉस कार्यकर्ता श्याम कुमार ने नेत्र रोगियों को ऑपरेशन कराये आंखों की देखभाल के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान किया. इस तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ 8 फरवरी को जांच के साथ हुआ था, शिविर में सावा परिवार के अलावा, जमशेदपुर आर्य समाज ट्रस्ट के ट्रस्ट देवेन्द्र चतरथ, समाजसेवी नारायण अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, जेपी मित्तल, मंजू मित्तल, चन्द्रमोहन सिंह, किशन अग्रवाल, कमल किशोर लड्डा ने उपस्थित रहकर संयोजक परिवार के सेवा कार्यों को सराहा. शिविर का संचालन करते हुए बिजय कुमार सिंह तथा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया.



